---Advertisement---

Lado Protsahan Yojana Rajasthan

By IRM

Published On:

Follow Us
Lado Protsahan Yojana Rajasthan
---Advertisement---

Lado Protsahan Yojana Rajasthan राजस्थान सरकार द्वारा प्रारंभ की गई लाडो प्रोत्साहन योजना बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। ये 01 अगस्त 2024 के बाद जन्मी बेटी पर लागू होगी।इसके तहत परिवार में जन्मी बालिकाओं को जन्म से लेकर 21 वर्ष की आयु तक कुल डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता सात किस्तों में दी जाएगी।

ये योजना बालिका शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ की गई। ये योजना महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जारी की गई। ये योजना संपूर्ण राज्य में 14 दिसंबर 2024 से लागू हैं। इस योजना में 8 मार्च 2025 को एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए किए गए । ये प्रदेश में पहले से चल रही राज्य श्री योजना का स्थान लिया।

लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य

  • बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहन देना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना।
  • बालिकाओं के पालन पोषण , शिक्षा और स्वास्थ्य में लिंग आधारित भेदभाव को रोकना।
  • संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना।
  • मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करना।
  • बाल लिंगानुपात में सुधार करना।
  • बालिकाओं के नामांकन और ठहराव दर को सुधारना।
  • बाल विवाह की रोकथाम और उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करना।

लाडो प्रोत्साहन योजना में पात्रता

  • राजस्थान का मूल निवासी हो।
  • राजकीय चिकित्सा संस्थान या जननी सुरक्षा योजना के लिए अधिस्वीकृति निजी चिकित्सा संस्थान में जन्म लेने वाली बालिका के लिए लागू है।

इन्हें भी पढे –

लाडो प्रोत्साहन योजना का विवरण

  • बालिका के जन्म पर डेढ़ लाख की राशि का संकल्प पत्र प्रदान किया जाएगा।
  • संपूर्ण भुगतान सात किस्तों के रूप में डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।
  • बालिका के वयस्क होने तक पहली छः किस्तों। का भुगतान बालिका के माता पिता या अभिभावक के खाते में डीबीडी के माध्यम से किया जाएगा।
  • अंतिम व सातवीं किस्त का भुगतान बालिका के स्वयं के खाते में डीबीडी के माध्यम से किया जाएगा।

लाडो प्रोत्साहन योजना में किस्तों का विवरण

  • जन्म के समय – 2500
  • एक वर्ष की आयु व टीकाकरण पूर्ण होने पर – 2500
  • प्रथम कक्षा में प्रवेश पर – 4000
  • षष्ठम कक्षा में प्रवेश पर – 5000
  • 10वीं कक्षा में प्रवेश पर – 11000
  • 12वीं कक्षा में प्रवेश पर – 25000
  • 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर बालिका के खाते में – 100000

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment