PM Kisan Nidhi Yojana 22nd Kist 2026 पीएम किसान निधि योजना की 22वीं किस्त की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त खबर के अनुसार फरवरी माह के अंत मे या मार्च माह के प्रथम सप्ताह मे जारी की जा सकती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त को लेकर सरकार फरवरी के अंतिम सप्ताह में या मार्च के प्रथम सप्ताह में राशि जारी करने पर विचार कर रही है। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो किसानों के खातों में जल्द ही ₹2,000 की अगली किस्त ट्रांसफर की जा सकती है।
यह खबर उन लाभार्थियों के लिए बेहद अहम है जो लंबे समय से अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसकी शुरुआत 2019 में की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है। राजस्थान सरकार ₹3000 की अतिरिक्त सहायता दे रहे है। प्रदेश मे कुल ₹9000 दिए जा रहे है।
अब तक करोड़ों किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है और केंद्र सरकार द्वारा 21 किस्तें सफलतापूर्वक जारी की जा चुकी हैं।
PM Kisan Nidhi Yojana 22nd Kist 2026 किस्त कब तक आ सकती है?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार 22वीं किस्त को फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह में जारी करने पर विचार कर रही है। हालांकि अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही प्रधानमंत्री द्वारा किस्त ट्रांसफर की घोषणा की जा सकती है।
पिछली किस्तों की तरह इस बार भी ₹2,000 सीधे किसानों के खाते में भेजे जाएंगे। जिन किसानों का eKYC और भू-लेख सत्यापन पूरा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भुगतान मिलेगा।
PM Kisan Nidhi Yojana 22nd Kist 2026 किसे मिलेगा 22वीं किस्त का लाभ?
22वीं किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने निम्न स्टेप कर लिए हो –
- eKYC प्रक्रिया पूरी कर ली है
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है
- भूमि रिकॉर्ड सत्यापित है
- आवेदन में कोई त्रुटि नहीं है
- यदि आपने अभी तक eKYC नहीं कराया है, तो जल्द से जल्द इसे पूरा करें, वरना आपकी किस्त रुक सकती है।
PM Kisan Nidhi Yojana 22nd Kist 2026 ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
किसान अपने आवेदन और किस्त की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।
PM Kisan Status
- आधिकारिक वेबसाइट pm kisan gov in पर जाएं
- “Beneficiary Status” विकल्प चुनें
- रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
- OTP सत्यापन के बाद जानकारी देखें
यदि किसी प्रकार की गलती दिखाई दे रही है, तो नजदीकी CSC सेंटर या कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें।
PM Kisan Nidhi Yojana 22nd Kist 2026 क्यों जरूरी है eKYC?
सरकार ने फर्जी लाभार्थियों को हटाने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए eKYC अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों का eKYC लंबित है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए ।
PM Kisan Nidhi Yojana 22nd Kist 2026 FaQ’s
पीएम सम्मान निधि योजना की शुरुआत कब से हुई?
पीएम सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 से हुई।
pm kisan samman nidhi yojana का स्टेटस कैसे चेक करे?
pm kisan samman nidhi yojana केंद्र सरकारी की ऑफिसियल वेबसाईट pm kisan gov in पर जाकर देख सकते है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत कितनी राशि दी जाती है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना कुल 6000 रुपये एक वर्ष मे दिए जाते है।










