---Advertisement---

Rpsc 1st Grade Syllabus 1st Paper in Hindi New स्कूल व्याख्याता सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान का नया पाठ्यक्रम जारी

By IRM

Published On:

Follow Us
Rpsc 1st Grade Syllabus 1st Paper in Hindi New
---Advertisement---

Rpsc 1st Grade Syllabus 1st Paper in Hindi New राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित स्कूल व्याख्याता परीक्षा ( Rpsc 1st Grade ) के लिए नवीनतम पाठ्यक्रम जो कि आयोग द्वारा 19 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। इस पाठ्यक्रम मे पिछले पाठ्यक्रम मे आंशिक परिवर्तन किया गया। आयोग द्वारा आयोजित स्कूल व्याख्याता के प्रथम प्रश्न पत्र मे 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। पिछली बार हुई परीक्षा मे 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना कठिन हो गया। अतः अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इस पाठ्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी करे और अपने दोस्तों को भी सुझाव दे। 

RPSC 1st Grade GK Exam Pattern 2026

  1. प्रश्न पत्र अधिकतम 150 अंकों का होगा।
  2. प्रश्न पत्र की अवधि 01 घंटा 30 मिनट होगी।
  3. प्रश्न पत्र में मल्टीपल चॉइस के 75 प्रश्न होंगे।
  4. उत्तरों के मूल्यांकन में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। हर गलत उत्तर के लिए उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा।
  5. पेपर में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे :-
    (i) राजस्थान का इतिहास और भारतीय इतिहास, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर विशेष जोर दिया जाएगा
    (ii) मानसिक योग्यता परीक्षण, सांख्यिकी (माध्यमिक स्तर), गणित (माध्यमिक स्तर), भाषा
    योग्यता परीक्षण:- हिंदी, अंग्रेजी
    (iii) करेंट अफेयर्स
    (iv) सामान्य विज्ञान, भारतीय राजव्यवस्था, राजस्थान का भूगोल
    (v) शैक्षिक मनोविज्ञान, शैक्षिक प्रबंधन, राजस्थान में शैक्षिक परिदृश्य, बच्चों का मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009

Rpsc 1st Grade Syllabus 1st Paper in Hindi New

राजस्थान और भारत का इतिहास ( भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर विशेष संदर्भ मे।)

भारत का इतिहास

1857 का स्वतंत्रता संग्राम।

राष्ट्रवाद का विकास (1858-1919)।

जन राष्ट्रवाद का विकास (1919-1942)।

क्रांतिकारी गतिविधियाँ।

स्वतंत्रता और विभाजन की ओर।

19वीं और 20वीं सदी में सामाजिक और धार्मिक पुनर्जागरण।

19वीं और 20वीं सदी के प्रमुख नेता, विशेष रूप से वी.डी. सावरकर, बंकिम चंद्र, लाल, बाल, पाल, चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह, सुखदेव, रास बिहारी बोस, सुभाष चंद्र बोस।

राष्ट्रीय आंदोलन, विशेष रूप से महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, वल्लभभाई पटेल, मौलाना आज़ाद और बी.आर. अंबेडकर के संदर्भ में।

राजस्थान का इतिहास 

राजस्थान की प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता- कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बैराठ। 

8वीं से 18वीं शताब्दी तक राजस्थान का इतिहास – गुर्जर प्रतिहार, अजमेर के चौहान।  

दिल्ली सल्तनत-मेवाड़ , रणथंभौर और जालौर के साथ संबंध 

राजस्थान और मुगल – राणा सांगा, महाराणा प्रताप, आमेर के मानसिंह, चन्द्रसेन, बीकानेर के राय सिंह,मेवाड़ के राज सिंह

राजस्थान में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास: 1857 की क्रांति, राजनीतिक जागृति, प्रजामंडल आंदोलन, किसान
और आदिवासी आंदोलन।

राजस्थान का एकीकरण।

समाज और धर्म – लोक देवता और देवियाँ, राजस्थान के संत, वास्तुकला – मंदिर, किले और महल, चित्रकला – विभिन्न शैलियाँ, मेले और त्यौहार, रीति-रिवाज, पहनावा और आभूषण, लोक संगीत और नृत्य, भाषा और साहित्य।

इन्हें भी पढे –

मानसिक योग्यता परीक्षण: Rpsc 1st Grade Syllabus 1st Paper in Hindi New

सादृश्यता , शृंखला पूर्णता , कोडिंग – डिकोडिंग , रक्त संबंध , तार्किक वें आरेख। 

सांख्यिकी ( माध्यमिक स्तर )

आँकड़ो का संग्रह , आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण , आँकड़ों का चित्रमय निरूपण , केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप , अवर्गीकृत और वर्गीकृत आँकड़ों का माध्य , बहुलक , माध्यिका । 

गणित ( माध्यमिक स्तर )

प्राकृत, परिमेय और अपरिमेय संख्याएँ, 

वास्तविक संख्याएँ और उनका दशमलव विस्तार, 

वास्तविक संख्याओं पर संक्रियाएँ, 

वास्तविक संख्याओं के लिए घातांक के नियम,

परिमेय संख्याएँ और उनका दशमलव विस्तार। 

बहुपद के शून्यांक ।

बहुपद के शून्यांको और गुणांकों के बीच संबंध। 

बहुपदों के लिए विभाजन एल्गोरिथ्म। 

दो चरों में रैखिक समीकरणों के युग्म के हल की बीजगणितीय विधियाँ।

क्षेत्रफल 

घनाभ, घन, लंब वृत्तीय बेलन, लंब वृत्तीय शंकु, गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल।

घनाभ, घन, बेलन, लंब वृत्तीय शंकु और गोले का आयतन। 

पृष्ठीय क्षेत्रफल और ठोसों के संयोजन का आयतन। 

ठोस को एक आकार से दूसरे आकार में बदलना।

भाषा योग्यता परीक्षण:

सामान्य हिन्दी :

संधि और संधि विच्छेद 

उपसर्ग , प्रत्यय 

अनेकार्थक शब्द , विलोम शब्द , समश्रुत भिन्नार्थक शब्द 

शब्द शुद्धि , वाक्य शुद्धि 

अंग्रेजी के पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द 

सामान्य अंग्रेजी: Rpsc 1st Grade Syllabus 1st Paper in Hindi New

Tenses/Sequence of Tenses

Active and Passive Voice

Direct and Indirect Speech

Use of Articles and Determiners

Use of Prepositions

Correction of Sentences including Subject-Verb Agreement, Degrees of

Adjectives, Connectives

Glossary of Official and Technical Terms (with their Hindi Versions)

Antonyms and Synonyms

Word Formation (by using Prefixes and Suffixes)

Words often Confused

करंट अफेयर्स: Rpsc 1st Grade Syllabus 1st Paper in Hindi New

(A) राजस्थान और भारत –

हाल के विकास कार्यक्रम

फ्लैगशिप योजनाएं और नई पहल

कौशल विकास और स्टार्टअप पहल

सामाजिक और आर्थिक संकेतक; महत्वपूर्ण घटनाएं

व्यक्ति और स्थान

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण में समकालीन घटनाएं

पुरस्कार और सम्मान

नवीनतम पुस्तकें और लेखक

खेल और खिलाड़ी।

(B) अंतर्राष्ट्रीय समकालीन अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे और घटनाएँ। Rpsc 1st Grade Syllabus 1st Paper in Hindi New

सामान्य विज्ञान:

परमाणु और अणु 

रासायनिक अभिक्रियाएं और समीकरण

कार्बन और उसके यौगिक

बल और गति के नियम

कार्य और ऊर्जा

विद्युत 

ध्वनि

ऊतक

नियंत्रण और समन्वय

आनुवंशिकता और विकास

प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन

पर्यावरण की सुरक्षा,

जैव विविधता और सतत विकास 

दैनिक जीवन में विज्ञान

विज्ञान और प्रौद्योगिकी में वर्तमान के विकास

विज्ञान में भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणाली।

भारतीय राजव्यवस्था:

भारत सरकार अधिनियम 1935

संविधान सभा और भारत के संविधान की मुख्य विशेषताएं।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद।

संसद, सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, संघ लोक सेवा आयोग।

पंचायतें और नगरपालिकाएं।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, केंद्रीय सतर्कता आयोग, राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग।

राजस्थान का भूगोल:

स्थान, विस्तार, आकार, भौतिक विशेषताएँ

राजस्थान की जलवायु व अपवाह प्रणाली  

मृदा 

प्राकृतिक वनस्पति और वन्यजीव

जनसांख्यिकीय विशेषताएँ

कृषि

पशुधन

खनिज संसाधन, ऊर्जा संसाधन 

पर्यटन, परिवहन, 

उद्योग और व्यापार।

शैक्षिक मनोविज्ञान, शैक्षिक प्रबंधन, राजस्थान में शैक्षिक परिदृश्य, बच्चों का मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009

I. शैक्षिक मनोविज्ञान

प्रभावी शिक्षण की प्रकृति , क्षेत्र और अनुप्रयोग।

किशोर शिक्षार्थी की शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक, नैतिक, भावनात्मक और भाषाई विकासात्मक विशेषताएं और शिक्षण-अधिगम के लिए इसके निहितार्थ।

सीखने के लिए व्यवहारिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक संज्ञानात्मक और रचनावादी दृष्टिकोण और वरिष्ठ माध्यमिक छात्रों के लिए इसके निहितार्थ।

मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा और इसका अनुप्रयोग, उच्च माध्यमिक स्तर के छात्रों के मानसिक विकास हेतु रणनीतियाँ।

संवेगात्मक बुद्धिमत्ता और सामाजिक संवेगात्मक शिक्षा।

II. शैक्षिक प्रबंधन Rpsc 1st Grade Syllabus 1st Paper in Hindi New

अवधारणा, कार्य और सिद्धांत।

शिक्षा में कुल गुणवत्ता प्रबंधन

शैक्षिक पर्यवेक्षण और निरीक्षण

शिक्षा में सामाजिक संगठन और नेतृत्व

III. राजस्थान में शैक्षिक परिदृश्य

राजस्थान में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में निम्नलिखित का संगठन और कार्य; SCERT, BSER, IASE, DIET, राजस्थान राज्य ओपन
स्कूल, राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक बोर्ड, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राज्य पहल, जिसमें NEP 2020 के निहितार्थ शामिल हैं।

IV. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (स्कूली शिक्षा)
निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment